रात में बचे हुए चावल को फेकें नहीं, इनकी मदद से तैयार करें डिलीशियस राइस पुडिंग

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
चावल पके हुए – 1 कप
अंडा – 1
दूध – 1/2 कप
चीनी – 3/4 कप
वनीला एक्सट्रेक्ट – 1/2 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स – ऑप्शनल
विधि :
राइस पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में अंडा लेना है।
इसे अच्छी तरह से फेंट लेने के बाद इसमें चावल डालकर मिक्स कर देने हैं।
इसके बाद इसमें दूध और वेनिला एक्सट्रेक्ट और चीनी डालकर मिलाएं, और पूरे मिश्रण को अच्छे से फेंट लें।
अब इस मिश्रण को कांच के बाउल में डालें और 5 मिनट तक 400 डिग्री पर माइक्रोवेव कर लें।
बस अब तैयार है आपकी टेस्टी राइस पुडिंग। इसे आप अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करके भी खा सकते हैं।





