नहीं जानते होंगे ब्लेड के बीच क्यों होती है एक ही तरह की खास डिजाइन, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

शेविंग करने से लेकर हेयर कटिंग तक में ब्लेड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर ब्लेड को एक खास डिजाइन में ही क्यों बनाया जाता है। ब्लेड बनाने की इतनी कंपनियां हैं लेकिन किसी ने इसके डिजाइन में बदलाव क्यों नहीं है।

नहीं जानते होंगे ब्लेड के बीच क्यों होती है एक ही तरह की खास डिजाइन, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

दरअसल इसके पीछे की वजह है जिलेट कंपनी, जिसने ब्लेड बनाने की शुरुआत की थी। जिलेट कंपनी के संस्थापक किंग कैंप जिलेट ने 1901 में अपने सहयोगी विलियम निकर्सन के साथ मिलकर ब्लेड डिजाइन किया। उस वक्त ब्लेड का वैसा ही डिजाइन था जैसा कि आज हम देखते हैं। किंग कैंप जिलेट ने डिजाइन बनाने के बाद उसे पेटेंट करा लिया और साल 1904 में उसका उत्पादन शुरू कर दिया।

1901 में जिलेट ही इकलौती कंपनी थी जिसने रेजर और ब्लेड बनाने की शुरुआत की। उस वक्त रेजर में ब्लेड बोल्ट के जरिए फिट करना पड़ता था। इसलिए ब्लेड के बीच में खास तरह की डिजाइन बनाई गई। सबसे पहले जिलेट ने ब्लू जिलेट नाम से ब्लेड का उत्पादन किया। 1904 में पहली बार 165 ब्लेड बनाए गए। 

अपने पार्टनर के सोने के तरीके से जानिए, वह आपसे कितना प्यार करते हैं

 

बाद में ब्लेड बनाने की दूसरी कंपनियां भी आईं लेकिन उन्होंने ब्लेड की पुरानी डिजाइन को ही कॉपी किया, क्योंकि कंपनियों के सामने दिक्कत ये थी कि उस वक्त रेजर जिलेट कंपनी के ही आते थे इसलिए रेजर में ब्लेड फिट करने के लिए शेव उसी डिजाइन में रखना पड़ाता था। 1890 में जिलेट कंपनी के संस्थापक किंग कैंप जिलेट बोतल का ढक्कर बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे। नौकरी के दौरान उन्होंने देखा कि लोग इस्तेमाल के बाद बोतलों के ढक्कन फेंक देते है। 

 

फिर भी ऐसी छोटी सी चीज से इतनी बड़ी कंपनी चल रही है। ऐसे में उन्होंने भी कुछ ऐसी ही चीज बनाने की सोची, जो लोगों के लिए सस्ता हो और यूज के बाद फेंक दें। उस दौर में लोग उस्तरे से शेविंग किया करते थे। लेकिन उस्तरे से सेविंग करना काफी खतरनाक होता था साथ ही इसमें काफी वक्त लगता था। किंग कैंप ने उस्तरे का एक विकल्प तलाशने की कोशिश की और दो धार वाली सेफ्टी रेजर बनाया। साल 1901 के दिसंबर महीने में उन्होंने इसकी डिजाइन को पेटेंट करा लिया।

 

Back to top button