बनवाना है अनारकली गाउन तो भूल से भी न करें ये गलतियां

कुछ दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। त्योहारों के सीजन में खासतौर पर महिलाएं अपने लुक को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। नवरात्रि से लेकर दिवाली तक पर वह अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं। ऐसे में महिलाएं अपने लिए ट्रेंडी और नए कपड़े भी खरीदती हैं।

त्योहारों के इस सीजन के लिए अनारकली गाउन एक बेहतर विकल्प माना जाता है। हर किसी महिला के कलेक्शन में एक न एक अनारकली गाउन तो जरूर होता है। इसे पहनकर लुक काफी एलिगेंट लगता है।

अगर आपके कलेक्शन में अनारकली गाउन नहीं है और आप इसे बनवाने का सोच रही है तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको अनारकली गाउन बनवातेै समय रखना है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका लुक खराब दिख सकता है, जिसकी वजह से आप हंसी का पात्र बन सकती हैं।

गलत फैब्रिक का चुनाव

अनारकली गाउन अगर गलत फैब्रिक में बनवाया गया तो ये आपके लुक को बिगाड़ सकता है। अनारकली गाउन से लिए सिल्क,जॉर्जेट, शिफॉन और वेल्वेट परफेक्ट फैब्रिक हैं। इसका चयन आप मौसम के हिसाब से ही करें। 

गलत फिटिंग

कई बार जल्दबाजी के चक्कर में हम सही फिटिंग नहीं देते, जिसकी वजह से लुक पूरा बिगड़ जाता है। अनारकली गाउन में बस्ट, कमर और हिप्स की माप सही होनी जरूरी है। अधिक ढीला या तंग गाउन आपको असहज महसूस करवा सकता है।

गलत लंबाई   

कई बार गाउन बनवाते समय हम अंदाजे से लंबाई बताते हैं, जबकि इससे लंबाई कम और ज्यादा हो सकती है। ऐसे में ये सुनिश्चित करें कि गाउन आपकी ऊंचाई और हील्स के हिसाब से सही हो। अधिक लंबा या छोटा गाउन असुविधाजनक दिख सकता है।

सही हो पैटर्न

अनारकली गाउन बनवाते समय सही पैटर्न का चयन आवश्यक है। ऐसे में शरीर के आकार के हिसाब से पैटर्न और कट का चयन करें। यदि आप छोटे कद की हैं, तो वर्टिकल प्रिंट्स या स्लिम फिट डिजाइन चुने, और लंबी महिलाओं के लिए फ्लेयर वाला डिजाइन उपयुक्त रहता है।

गलत नेकलाइन और स्लीव्स का चुनाव

कभी भी किसी और को देखकर नेकलाइन और स्लीव का चुनाव न करें। उसके लिए पहले ये देखें कि आप पर क्या अच्छा लगेगा। अपनी गर्दन की लंबाई और कंधों के आकार के अनुसार नेकलाइन चुनें। लंबे हाथों के लिए फुल स्लीव्स या 3/4 स्लीव्स अच्छे दिखते हैं, जबकि छोटे हाथों के लिए कैप स्लीव्स बेहतर होते हैं। इस बात का ध्यान अवश्य रखें। 

Back to top button