दरिद्रता को घर से दूर रखने के लिए आज करना न भूलें ये उपाय, आयेंगी घर में खुशियाँ

सनातन धर्म में जिस तरह दिवाली के पर्व को बहुत ही खास माना जाता है, उसी तरह देव दीपावली का दिन भी बहुत मायने रखता है। पंचांग के मुताबिक दिवाली के 11 दिन बाद देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 26 नवंबर यानी आज मनाया जाएगा। बता दें कि खासतौर पर काशी में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है। ऐसा लगता है मानो सारा स्वर्ग धरती पर आ गया हो। आज के दिन दिन काशी के 84 घाटों को दीपों से सजाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार देव दिवाली के दिन दीपदान करना बहुत शुभ होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज के दिन कुछ खास उपाय करने से अपार धन की प्राप्ति होती है क्योंकि आज के दिन देवों के देव महादेव समस्त देवताओं के साथ काशी में आकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं
देव दीपावली के दिन घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस दिन विष्णु जी की तस्वीर या मूर्ति पर 11 तुलसी के पत्तों को बांध लें। यह उपाय करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती है।

घर में दीपक जलाएं
देव दीपावली के दिन दीवाली के दिन की तरह ही दीप जलाएं। अपने घर के मुख्य द्वार को आम के पत्तों के बंदनवार से सजाएं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी निवास करती हैं और खुशहाली बनी रहती है।

जल्दी शादी करने के लिए उपाय
देव दीपावली के दिन 3 या 7 हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी या फिर विष्णु जी को चढ़ाने से जल्दी शादी के योग बनते हैं।

नकारात्मकता दूर करने के लिए उपाय
घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए देव दीपावली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे 11 आटे के दीपक जलाएं। उसके बाद पीपल के पेड़ के नीचे परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से घर से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश करती हैं।

दीप का दान करें
देव दीपावली के इस महत्वपूर्ण पर्व के दिन किसी देव स्थान या सरोवर पर जाकर दीपदान करना चाहिए। इस उपाय को करने देवी-देवता बहुत खुश होते हैं और साथ ही अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

Back to top button