दिशा पाटनी ने खतरनाक स्टंट कर फैंस को दिया चैलेंज, देखे वीडियो

‘बागी 2’ की सफलता के बाद दिशा पाटनी के फॉलोअर्स काफी बढ़ गए हैं। इस फिल्म में भले ही दिशा पाटनी का रोल कम हो लेकिन टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। हमेशा से ही कुछ अलग करने वाली दिशा पाटनी ने इस बार अपने फैंस को ऐसा चैलेंज दिया है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे, बाप रे बाप।
दिशा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में दिशा सफेद रंग की बिकिनी पहनी हुई हैं और पानी में खतरनाक स्टंट कर रही हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए दिशा ने फैंस को इस तरह का करतब करने का चैंलेज दिया है।
दिशा के वीडियो पर फैंस ने कई सारे कमेेंट्स भी किए हैं। कुछ ने दिशा के इस चैलेंज को स्वीकार किया तो किसी ने दिशा के इस स्टंट की सराहना की। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस वीडियो के साथ ही दिशा पाटनी के एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पानी के साथ रेस लगाती हुई नजर आ रही हैं।