Dhurandhar में इस्तेमाल हुआ 40 साल पुराना पाकिस्तानी गाना

धुरंधर सिर्फ कहानी, किरदार या फिर एक्शंस के लिए ही सुर्खियों में नहीं रही, बल्कि इसके गानों ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। आदित्य धर निर्देशित फिल्म में बॉलीवुड से लेकर बहरीनी सॉन्ग तक शामिल किए गए थे। इस फिल्म में एक गाना पाकिस्तानी भी था।

धुरंधर में रणवीर सिंह पर फिल्माया गया पुराना गाना ‘रंभा हो’ और अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया बहरीनी गाना FA9LA ने फैंस को क्रेजी कर दिया था। संजय दत्त की एंट्री सॉन्ग पर भी एक गाना ‘हवा हवा’ बजा था जो खूब चर्चा में रहा। यह गाना 38 साल पुराना है जिसे एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाया है।

धुरंधर में इस्तेमाल हुआ था पाकिस्तानी गाना
यह पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर (Pakistani Singer Hasan Jahangir) हैं जिनका 38 साल पुराना गाना हवा हवा संजय दत्त की एंट्री सीन पर बजता है। करीब 2 मिनट के इस गाने के लिए धुरंधर के मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को 50 हजार डॉलर (करीब 45 लाख रुपये) दिए थे।

पाक सिंगर से ली गई थी परमीशन
दरअसल, हाल ही में हसन जहांगीर निदा यासिर होस्टेड ARY डिजिटल रमजान प्रोग्राम शान-ए-सहूर में शामिल हुए। बातचीत के दौरान हसन ने बिग बजट की सुपरहिट फिल्म धुरंधर में 1987 के हिट ट्रैक हवा हवा के शामिल होने का जिक्र किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या गाने के लिए उन्हें पैसे दिए गए तो सिंगर ने कहा-

जी हां, मेकर्स ने मुझे 50 हजार डॉलर (45 लाख करीब) दिए। पैसे भी दिए और परमीशन भी ली। पहले कॉपीराइट सिस्टम नहीं था लेकिन अभी जो भी मेरे गाने यूज करता है, वह पहले परमीशन लेता है और पैसे भी देता है। हवा हवा 40 साल पहले आया था। मैंने उसको 1986 में रिकॉर्ड किया था और 1987 में लॉन्च किया था।

धुरंधर द रिवेंज में भी पुराने गानों का तड़का
धुरंधर की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब धुरंधर द रिवेंज भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में संजय दत्त, रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में भी पुराने गानों को शामिल किया गया है जिसकी झलक ट्रेलर में ही मिल गई थी।

Back to top button