Dhurandhar में अक्षय खन्ना की विग स्टाइलिंग ने फैंस को किया इम्प्रेस

फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) जितनी फेमस हुई उतना ही अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) का रहमान डकैत का रोल। फासला (F9ALA) गाने पर उनके वायरल डांस ने तो मानों महफिल ही लूट ली। फैंस इतने एक्साइटेड थे कि उन्हें पार्ट 2 में देख पाने से थोड़े निराश भी हुए।
फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के अलावा स्टाइल ने भी फैंस का ध्यान खींचा। धुरंधर में अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल में नजर आए थे जिसमें उन्होंने आउटफिट स्टाइल के साथ एक शानदार विग लगाया हुआ था। अब इसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें फैंस स्टाइलिंग के दौरान उनके समर्पण से खास प्रभावित हुए।
वीडियो में अक्षय को अपनी विग की बारीकियों पर बारीकी से नजर रखते हुए देखा जा सकता है। एक्टर स्टाइलिस्ट को बड़ी ही बारिकी से निर्देश दे रहे हैं ताकि सब कुछ स्क्रीन पर एकदम नेचुरल लगे।
बारिकियों पर भी दिया ध्यान
वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, “यह एक तरफ? अब आप कट देखिए, यह सीधे मेरी तरफ जा रहा है। ठीक है? ये देखने में एकदम नेचुरल लगेगा।” वह आगे कहते हैं, “दोनों तरफ और ऊपर… हां, हम बात समझ गए। दूसरी बात, इधर आइए।” अक्षय टीम को निर्देश देते हुए दिखाई दिए जो बता रहा है कि वह छोटे-छोटे पहलुओं पर भी कितना ध्यान देते हैं।
इस वीडियो पर यूजर्स ने तुरंत रिएक्ट किया और अक्षय के डेडिकेशन की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “अक्षय खन्ना का डेडिकेशन लेवल।” दूसरे ने कमेंट किया, “उनके शानदार अभिनय को मैं अब भी भुला नहीं पा रहा हूं।” एक यूजर ने कहा, “ऑस्कर लेवल का काम ऐसा ही दिखता है… आदित्य धर द्वारा की पीक डिटेलिंग कमाल की है।” एक अन्य ने लिखा, “जिसके पास नहीं हैं, वह इसकी ज्यादा कद्र करता है।”
अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्में
धुरंधर में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अक्षय खन्ना बहुत जल्द प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की महाकाली में शुक्राचार्य की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। ये तेलुगु सिनेमा में उनका डेब्यू है।





