Dhurandhar 2 के बाद Ranveer Singh इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर लाएंगे ‘प्रलय

धुरंधर के बाद रणवीर सिंह धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी में हैं। फिल्म एक हफ्ते के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इस बीच एक्टर ने अपनी एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।
पिछले साल फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद खबरें आईं कि रणवीर सिंह जल्द ही फरहान अख्तर के निर्देशित फिल्म डान 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसी बीच यह पता चला कि रणवीर ने डॉन छोड़ दी है और उसकी जगह उन्होंने पूरा ध्यान अगली फिल्म प्रलय (Pralay) पर देने का फैसला किया है।
कब शुरू होगी प्रलय की शूटिंग?
धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले रणवीर ने प्रलय पर भी काम शुरू कर दिया है। इस जॉम्बी थ्रिलर फिल्म में अभिनय के साथ रणवीर फिल्मकार हंसल मेहता के साथ प्रोड्यूस भी करेंगे। निर्देशन की बागडोर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता के हाथों में होगी। फिल्म की शूटिंग जुलाई या अगस्त से शुरू हो सकती है।
प्रलय की स्टार कास्ट
हंसल मेहता ने वैरायटी को दिए इंटरव्यू में प्रलय को लेकर बताया था कि यह एक ऐसी फिल्म जो अभी तक इंडिया में न बनी है और ना ही देखी गई है। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ फीमेल लीड रोल में लोका एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन दिखाई देंगी।
धुरंधर 2 की रिलीज और कास्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म धुरंधर 2 अगले हफ्ते यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पहली फिल्म ने 1300 करोड़ के ऊपर कलेक्शन किया था और अब उम्मीद है कि धुरंधर 2 पहली वाली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेगी। रणवीर के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिका है।





