Dhurandhar 2 का पहला रिव्यू आउट, फिल्म देखकर गदगद हुए रामगोपाल वर्मा

आदित्य धर की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2), 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। फैंस इसके लिए क्रेजी हो गए हैं और एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है।
फिल्म में रणवीर (Ranveer Singh) ने हमजा अली मजारी का रोल निभाया है जो सीक्रेट एजेंट के तौर पर ल्यारी में जाकर रहमान डकैत के गैंग में शामिल हो जाता है। इसके दूसरे पार्ट धुरंधर द रिवेंज में ल्यारी पर उसके कब्जे की कहानी दिखाई जाएगी।
राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया रिव्यू
रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू रखा गया था। क्रिटिक्स से अभी फिल्म के ऑफिशियल रिव्यू नहीं आए हैं लेकिन राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 देख ली है और एक्स पर उन्होंने अपने विचार शेयर किए।
धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू करते हुए रामगोपाल वर्मा ने आदित्य धर की शानदार फिल्ममेकिंग को सलाम किया। इसी के साथ उन्होंने स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे ग्लोबल सिनेमा आइकॉन्स को ‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की सलाह दी।
उन्होंने लिखा- ‘दर्शकों के दीवानेपन, सोशल इम्पैक्ट, सिनेमा की ग्रामर बदलने और ऑडियो-वीडियो के साइकोलॉजिकल असर के मामले में धुरंधर 2, शोले से सौ गुना ज्यादा असरदार होगी। मुगल-ए- आजम से लेकर अब तक कि सबसे महान फिल्में इसके आगे टीवी सीरियल जैसी लगने लगेंगी। ये एक नए सिनेमैटिक ऑर्डर का जन्म है और अब तक सिनेमा के संसार में जो कुछ अस्तित्व में था, उसके विलुप्त होने की शुरुआत है।’
रंगीला के फिल्म निर्माता ने आगे लिखा कि यह फिल्म ‘एक नए सिनेमेटिक ऑर्डर का जन्म’ है और स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे फिल्म निर्माताओं को धुरंधर 2 ‘पहले दिन और पहले शो’ में देखनी चाहिए। राम गोपाल वर्मा धुरंधर 2 देखने के बाद आदित्य के डायरेक्शन के कायल हो गए और उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आए।
पहले दिन कितना रहेगा कलेक्शन?
राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि अब से डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग की शुरुआत आदित्य के नाम से होगी। समझदारी इसी में है स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को अपने सारे काम छोड़कर ‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखना चाहिए’। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करेगी। पेड प्रिव्यू को शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इस हिसाब से पहले दिन पेड प्रिव्यू मिलाकर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।





