हिंदू पदयात्रा के दौरान घायल हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम सिद्ध पीठ से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शुक्रवार को दूसरे दिन की पदयात्रा शुरू हुई। इस यात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर के पैर में चोट आ गई। आनन फानन में उनके पैरों में ड्रेसिंग की गई।

बता दें कि यात्रा के दौरान भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूसरे दिन की यात्रा कदारी से आज सुबह शुरु हुई थी जो पेप्टेक टाउन में आज रात्रि विश्राम करेंगे। चोट के बावजूद आज बाबा बागेश्वर 17 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा करेंगे। इस यात्रा को किन्नर समाज का, मुस्लिम समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोग जगह जगह उनका फूलों से स्वागत कर रहे हैं।

Back to top button