पंजाब-हरियाणा में डेरा समर्थकों का तांडव, कई जिलों में कर्फ्यू

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिया गया है. सीबीआई कोर्ट 28 अगस्त को राम रहीम की सजा पर सुनवाई करेगी. राम रहीम को दोषी करार देते ही उनके समर्थक बेकाबू हो गए हैं. तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं. पुलिस और डेरा समर्थकों के बीच हुई हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई है. समर्थकों ने मीडिया पर भी हमला बोल दिया है. 
LIVE UPDATES
– हरियाणा में 224 और पंजाब में 64 जगहों पर डेरा समर्थकों के हिंसा के बीच 11 लोगों के मौत की सूचना.
इसे भी पढ़े: 15 साल पुरानी इस सच्चाई ने राम रहीम को पहुँचाया जेल
– सिरसा में पांच जगहों पर हिंसा की खबर, SWAT और RAF की टीम मौके पर पहुंची.
– हरियाणा के फतेहाबाद के तौहाना में नगर परिषद के ऑफिस में पेट्रोल बम से हमला.
– पंजाब के संघरुर के शुलार इलाके में तहसील ऑफिस पर डेरा समर्थकों का तांडव.





