यहाँ मदरसों में उठ रही संस्कृत पढ़ाने की मांग!

उत्तराखंड के मदरसों में संस्कृत पढ़ाने की मांग हुई है। प्रदेश की मदरसा वेलफेयर सोसाइटी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर इसकी मांग की है।
मदरसा वेलफेयर सोसाइटी (एमडब्ल्यूएस) ने इस बारे में मुख्यमंत्री रावत को पत्र लिखा था। बता दें कि राज्य में एमडब्ल्यूएस की 207 मदरसे संचालित होते हैं।
एमडब्ल्यूएस के चेयरपर्सन सिब्ते नाबी ने कहा कि 207 मदरसों ने इस हमारे इस सुझाव का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि मदरसे के छात्रों का भविष्य उज्जवल हो और वो आयुर्वेद की पढ़ाई भी कर सकें।
हालांकि एमडब्ल्यूएस के इस सुझाव को सिरे से खारिज करते हुए उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के डिप्टी रजिस्ट्रार अखलाक अहमद अंसारी ने कहा कि मदरसों में संस्कृत की शिक्षा को लेकर हमें कोई पत्र नहीं मिला है और न ही किसी ने जानकारी दी है।





