दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड लूट और हत्या के मामले में सुलझा लिया, इस मामले में 2 आरोपितों को भी गिरफ्तार किया..

दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड लूट और हत्या के मामले में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बुराड़ी में रहने वाले 55 वर्ष वीरेंद्र सिंह रावत को घायल अवस्था में उनके रिश्तेदार मनोज रावत ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

दिल्ली पुलिस ने 100 CCTV की जांच के बाद दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ब्लाइंड डकैती और हत्या के मामले में सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि एएए अस्पताल से सूचना मिली थी कि बुराड़ी में रहने वाले 55 वर्ष वीरेंद्र सिंह रावत को घायल अवस्था में उनके रिश्तेदार मनोज रावत ने भर्ती कराया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पूछतात में मनोज रावत पुलिस को बताया कि शाम को करीब साढ़े सात बजे वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ ड्यूटी से घर वापस लौट रहा था तो राजपुर रोड स्थित विक्टोरिया पब्लिक स्कूल के पास भीड़ लगी हुई थी, जहां एक व्यक्ति को घायल अवस्था में साइकिल रिक्शा में रखा गया था और उसने उस व्यक्ति की पहचान अपने जीजा वीरेंद्र सिंह रावत के रूप में की थी। इसके बाद उसने वीरेंद्र को एएए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामला सुलझाने के लिए किया गया 8 टीमों का गठन
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में घटनास्थल की पहचान की गई, जहां सड़क किनारे से 2 खाली कारतूस पड़े मिले हैं, लेकिन वहां खून के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसके बाद मृतक के रिश्तेदार के बयान के आधार पर आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आरोपी व्यक्तियों का पता लगाने के लिए 8 टीमों का गठन किया गया।
आरोपित से स्कूटी बरामद
जांच के दौरान लगभग 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसके बाद आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें से एक की पहचान आलम पुत्र रौनक निवासी गली कांच वाली के रूप में बताई गई है। वह पहले भी अन्य 2 मामलों में भी आरोपित है। आरोपी आलम के खुलासे के आधार पर अन्य सह आरोपित जाहिद उर्फ फिरोज, आबिद, दारू ठेकेदार का पुत्र छंगा खान जो कि पहले से 5 मामलों में आरोपी है।
दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि इस मामले में कुल 6 लोग शामिल थे। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 4 आरोपितों की और तलाश की जा रही है। दोनों आरोपितों के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी बरामद की गई है।





