दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामल में सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत याचिका पर फैसला टला

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल मंगलवार को सुनवाई के लिए उपलब्ध नहीं थे ऐसे में जमानत याचिका पर फैसला टल गया। अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी। इससे पहले पांच अक्तूबर को विशेष न्यायाधीश ने मामले में ईडी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।





