देहरादून : भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका

ट्रैक्टर रैली के साथ देहरादून की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। आक्रोशित किसानों ने कहा कि सरकार किसानों से टकराव की नीति पर काम कर रही हैं।

एमएसपी की गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित की जा रही ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोक दिया, जिससे आक्रोशित किसानों ने टोल प्लाजा के सामने धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। भारतीय किसान यूनियन टिकट ग्रुप के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा ने कहा भाजपा सरकार किसानों की मांगो की अनदेखी कर रही है।

कहा की किसानों को देहरादून जाने से रोकना उचित नहीं है। किसान नेता गुरदीप सिंह ने कहा की सरकार किसानों से टकराव की नीति पर काम कर रही हैं। 

Back to top button