मंत्री बनने के 4 दिन बाद ही डिफेंस मिनिस्टर आज करेंगी बाड़मेर बॉर्डर का दौरा
-
जोधपुर | देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के चार दिन बाद निर्मला सीतारमण पाकिस्तान से सटी पश्चिमी सीमा पर रविवार को आ रही हैं। वे बाड़मेर स्थित उतरलाई एयरफोर्स स्टेशन का दौरा करेंगी। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ भी उनके साथ होंगे। वे शाम पांच बजे वायुसेना के विशेष विमान से उतरलाई वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगी।






