गुजरात में एक फैक्ट्री मालिक की पिटाई से दलित की मौत, वायरल हुआ वीडियो
गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने एक शख्स की पिटाई का वीडियो टि्वटर पर शेयर किया है. मेवानी का दावा है कि 35 वर्षीय शख्स दलित है और फैक्ट्री मालिक की पिटाई से उसकी मौत हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है.
मेवानी ने वीडियो के साथ लिखा, “मुकेश वान्या अनुसूचित जाति के हैं और राजकोट में एक फैक्ट्री मालिक ने उनकी पिटाई की, जिसमें उनकी मौत हो गई. फैक्ट्री मालिक ने उनकी पत्नी की पिटाई भी की.”
वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स फैक्ट्री के गेट पर बंधा है. उसकी कमर पर रबर की ट्यूब बंधी है, जिसे एक अन्य व्यक्ति ने पकड़ रखा है. जबकि तीसरा व्यक्ति उसे पीट रहा है.
'Mr. Mukesh Vaniya belonging to a scheduled caste was miserably thrashed and murdered by factory owners in Rajkot and his wife was brutally beaten up'.#GujaratIsNotSafe4Dalit pic.twitter.com/ffJfn7rNSc
— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) May 20, 2018





