पंजाब में जानलेवा हुई ठंड, बच्चों सहित मां-बाप की मौत…

पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, मामला जिला पटियाला का है, जहां अंगीठी जलाकर सेक रहे परिवार को गैस चढ़ गई, जिससे 2 बच्चों सहित माता-पिता ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार सनोरी अड्डा स्थित मार्कर कॉलोनी के एक घर में प्रवासी परिवार रह रहा था और जय दुर्गा कंपनी में काम करता था। पता चला है कि परिवार द्वारा अंगारे जलाकर आग सेंकी जा रही थी लेकिन इस बीच धुएं की वजह से बच्चों समेत उनके माता-पिता की मौत हो गई। 2 छोटे बच्चे जिसमें बेटी की उम्र 4 और बेटे की 2 साल बताई जा रही है।

फिलहाल मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने मृतक परिवार के शव को पटियाला की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां सुबह उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Back to top button