DC vs KXIP, IPL 2020 : अश्विन की फिरकी से सहमे किंग्स, लगे चार झटके

जुबिली स्पेशल डेस्क
टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी दिल्ली के बल्लेबाज किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। नतीजा यह रहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी। जवाब में पंजाब की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। समाचार लिखे जाने तक उसके चार बल्लेबाज 35 रन पर गिर गए थे।
दिल्ली को शुरुआत में चार ओवर में तीन विकेट केवल 13 रन पर गिर गए थे। शिखर धवन (00) के रन आउट होने के बाद चौथे ओवर में पृथ्वी शॉ (05) बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। पृथ्वी शॉह को मोहम्मद शमी ने पावेलियन भेजा। इसके बाद हेटमायर भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके मोहम्मद शमी ने उनको अपना शिकार बनाया।
13 रन पर गिर गए तीन विकेट
इस तरह केवल 13 रन पर तीन विकेट खोने वाली दिल्ली टीम संकट में नजर आ रही थी लेकिन इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋ षभ पंत ने दिल्ली को संभाला और 73 रनों को साझेदारी कर अपनी टीम को बड़ी राहत दी लेकिन ये दोनों बल्लेबाज भी इसके बाद चलते बने। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने बड़ा शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद का बल्ले से सम्पर्क नहीं हुआ और बोल्ड हो गए।
उन्होंने 29 गेंदों में 31 रन बनाए और रवि विश्नोई के शिकार बने। इसके बाद 15वें ओवर में केएल राहुल ने अपने सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी को गेंद थमाई। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (39) को अपना शिकार बनाया। इस तरह से उसकी आधी टीम 87 रन पर पावेलियन लौट चुकी थी।
दिल्ली ने आखिरी ओवर में 30 रन और आखिरी 3 ओवर में 57 रन बटोरे. पंजाब की तरफ से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके
उन्होंने 4 ओवर सिर्फ 15 रन देकर ये 3 विकेट लिए. उनके अलावा शेल्डन कॉट्रेल ने दो विकेट और रवि विश्नोई ने 1 विकेट लिए
मार्कस स्टोइनिस ने खेली तूफानी पारी
87 रन पर पांच विकेट खोने वाली दिल्ली को दो और झटके लगे और 127 पर सात विकेट गिर गए थे लेकिन इसके मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौके छक्के की बरसात कर दी। इस तरह से दिल्ली की टीम मैच में वापसी करती नजर आई। मार्कस स्टोइनिस 19वें ओवर में कॉट्रेल की गेंद पर लगातार 3 चौके लगाए। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7 विकेट पर 127 रन था। इसके बाद आखिरी ओवर में स्टोइनिस ने जॉर्डन की जमकर धुनाई की और 2 छक्के व तीन चौके लगाए।





