आगरा में दुकानें सजाए बैठे हैं बेटियों के ‘दुश्मन’, इन राज्यों में भी चल रहें है रैकेट

राजस्थान पीसीपीएनडीटी सेल के हत्थे चढ़े मैक्स डायग्नोस्टिक एवं पैथोलॉजी के संचालक अजय उपाध्याय और प्रीति कुलश्रेष्ठ का राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा तक रैकेट फैला हुआ है। 

आगरा में दुकानें सजाए बैठे हैं बेटियों के 'दुश्मन', इन राज्यों में भी चल रहें है रैकेटतीनों राज्यों के एजेंट हैं, जो ग्राहकों को लेकर आगरा पहुंचते थे। राजस्थान की पीसीएनडीटी सेल की पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। टीम ने पूछताछ में आरोपी से विभिन्न राज्यों में फैले एजेंट के नाम और पते हासिल किए हैं। 

इनकी जल्द धरपकड़ की जाएगी। आरोपी ने आगरा-मथुरा में आठ अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नाम भी बताए हैं। जहां पूर्व में रहते हुए एजेंट ग्राहक लेकर पहुंचा था। इसमें से पांच क्वालीफायड़ चिकित्सक बताए जा रहे हैं। 

यहां घरों और दुकानों में भ्रूण लिंग परीक्षण

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये पांच डॉक्टरों में से आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में तीन और दो मथुरा के हैं। तीन झोलाछाप हैं, जो यमुनापार के टेढ़ी बगिया और शाहदरा में रहते हैं। 

ये अपने घर और चोरी-छिपे दुकानों में इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं, यहां गर्भपात भी करा दिया जाता है। राजस्थान पीसीपीएनडीटी सेल प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। 

एजेंट और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों के नाम सामने आए हैं। इनको पकड़ने की तैयारी की जा रही है। भ्रूण लिंग जांच के खेल में शामिल एजेंट अधिकांश नर्सिंग पेशे से जुड़े हुए हैं। 

ये प्रसव की सुविधा वाले अस्पताल में कार्य करते हैं। यहां चिकित्सक को दिखाने आती गर्भवती महिलाओं के परिजनों से भ्रूण लिंग जांच कराने का जिक्र कर ग्राहक तैयार करते हैं। 

 
 
Back to top button