DarkSword स्पायवेयर अटैक: Apple ने जारी की एडवायजरी

Apple ने आईफोन यूजर्स के लिए स्पायपेयर अटैक को लेकर एडवायजरी जारी की है। कंपनी का कहना है पुराने आईफोन यूजर्स को जल्द से जल्द अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करना चाहिए, जिससे वे इस DarkSword अटैक से बच सकते हैं। DarkSword अटैक के जरिए हैकर्स आईफोन से यूजर्स का पर्सनल डेटा चुरा रहे हैं।

एपल ने अपनी एडवायजरी में बताया है कि इस अटैक का सबसे ज्यादा खतरा iOS 13 या iOS 14 सॉफ्टवेयर पर रन करने वाले आईफोन यूजर्स को है। कंपनी का यह भी कहना है कि iOS 15 से लेकर iOS 26 जैसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर चलने वाले आईफोन को इस स्पायवेयर से ज्यादा खतरा नहीं है।

एपल ने पुराने आईफोन यूजर्स को इस स्पायवेयर अटैक से बचाने के लिए अपडेट भी रिलीज किया है। कंपनी ने साफ किया है कि उन्होंने 11 मार्च को iOS 15 और iOS 16 के लिए एक स्पेशल सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। इस अपडेट से उन आईफोन यूजर्स को सुरक्षा मिलेगी, जो iOS के लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल नहीं कर सकते हैं।

क्या है DarkSword स्पायवेयर?

DarkSword एक तरह का स्पायवेयर है, जो Apple के iOS में मौजूद कुछ बग्स का फायदा उठाने के लिए डिजाइन किया गया है। सिक्योरिटी फर्म Lookout ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह मैलवेयर बेहद एडवांस है, जो किसी पेशेवर प्लेटफॉर्म की तरह दिखता है। इस ‘एक्सप्लॉइट किट’ को बनाने में उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का यूज किया गया है। इसके साथ ही इसके फंक्शन को और भी घातक बनाने के लिए AI (Large Language Model – LLM) टूल्स का इस्तेमाल करने के संकेत मिले हैं। रिसर्चर्स का कहना है कि वे इस स्पायवेयर को UNC6353 के रूप में ट्रैक कर रहे हैं।

एपल यूजर्स क्या करें?

ऐसे आईफोन यूजर्स जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल नहीं कर सकते हैं। उनके लिए कंपनी हाल में अपडेट जारी किया है। यूजर्स इस अपडेट को अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही एपल ने अपने यूजर्स को आईफोन का सॉफ्टवेयर अप टू डेट रखने के लिए कहा हैं। इसके साथ ही यूजर्स को चेतावनी दी है कि अनजान मैलशियस लिंक पर क्लिक न करें, इससे डेटा चोरी हो सकता है।

Lockdown Mode रखें इनेबल

एपल ने पुराने आईफोन यूजर्स को स्पायवेयर अटैक से बचने के लिए Lockdown Mode ऑन रखने की सलाह दी है। यह मोड पुराने सॉफ्टवेयर वाले यूजर्स को स्पायवेयर अटैक से सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि वह iOS 13 या 14 यूजर्स के लिए जल्द ही ‘Critical Security Update’ रिलीज करेगा। एपल का यह भी कहना है कि उसके वेब ब्राउजर Safari में Apple Safe Browsing डिफॉल्ट रूप से इनेबल रहता है, जो कई बार खतरनाक लिंक को ब्लॉक कर यूजर्स को सेफ रखता है।

Back to top button