CUREC Recruitment 2023: केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के पंजीकरण की डेट बढ़ी

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की डेट आगे बढ़ा दी गई है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के पास आवेदन का एक और मौका है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा (सीयूआरईसी) 2023 के लिए पंजीकरण करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिन लोगों ने अभी तक सीयूआरईसी 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले, एनटीए सीयूआरईसी 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, 2023 तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 26 दिसंबर, 2023 तक कर दिया गया है।

Back to top button