CSK के पूर्व साथी ने दिया ऐसा बयान, जिसे एमएस धोनी के उड़ गए होश…

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और एमएस धोनी के चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व साथी हेमंग बदानी का मानना है कि माही को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में आराम दिया जाए जबकि युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को आजमाया जाए। बदानी ने दोनों विकेटकीपर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल करने की बात कही, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए।
भारत के लिए 2000 से 2008 के बीच चार टेस्ट और 40 वन-डे खेलने वाले बदानी ने कहा कि 2019 विश्व कप के लिए धोनी पहली पसंद हैं, इसे देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन को पंत व कार्तिक को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहिए। इसे समझाते हुए उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय टीम को ऑलराउंडर विजय शंकर को आजमाना चाहिए, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया था।
क्रिकइंफो से बात करते हुए बदानी ने कहा, ‘विश्व कप में धोनी विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद हैं। इसलिए मैं यह नहीं कह सकता कि धोनी को मौका ही नहीं मिले, लेकिन उन्हें आराम जरूर देना चाहिए। आपको ध्यान देना चाहिए कि दूसरे विकेटकीपर के रूप में कौन तैयार है। मैं कार्तिक और पंत को ज्यादा मौके देना चाहूंगा क्योंकि इससे दूसरे विकेटकीपर की तलाश पूरी होगी।’
बदानी ने आगे कहा, ‘मैं विजय शंकर को भी मौका देना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए कह रहा हूं कि युवा ऑलराउंडर को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले। अगर वह रन बनाता है तो विश्व कप में उसे चुने जाने की संभावना बढ़ेगी।’
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धोनी ने काफी धीमी बल्लेबाजी की थी, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। धोनी ने 37 गेंदों में केवल 29 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 126 रन बनाए और इस रोमांचक मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर जीता।





