CSK vs RR : CSK के सामने 217 रनों का टारगेट

जुबिली स्पेशल डेस्क
संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ के तूफानी खेल की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-2020 के चौथे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 217 का बड़ा स्कोर बना डाला है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन ने 74 रन, स्टीव स्मिथ ने 69 रन और जोफ्रा आर्चर ने 8 गेंदों पर 27 रन बनाए। सैम कुरेन- तीन विकेट चटकाये जबकि दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी, पीयूष चावला ने एक-एक विकेट चटकाये। जवाब में समाचार लिखे जाने तक चेन्नई ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 55 रन बना लिए है।

संजू व स्मिथ ने उड़ाये चेन्नई के गेंदबाजों के होश
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। जोस बटलर की गैर मौजूदगी में कप्तान स्टीव स्मिथ ने खुद मोर्चा संभालते हुए सलामी बल्लेबाज के तौर उतरे। उनके साथ अंडर-19 के सितारे यशस्वी जायसवाल आए लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके और छह रन के स्कोर दीपक चाहर ने अपना शिकार बनाया।

उनके आउट होने के संजू तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करने आये। उन्होंने शुरुआत में तूफानी अंदाज दिखाते हुए अपने हाथ खोलते हुए चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने मिलकर 111 रन की मजबूत साझेदारी कर चेन्नई पर अच्छा खासा दबाव बना लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने महज 19 गेंदों में 50 रन ठोक डाले।

उनके करियर की ये 10वीं आइपीएल अर्धशतक थी। हालांकि उन्होंने 32 गेंद पर वह 9 छक्का और 1 चौका लगाकर 74 रन बनाकर तेज पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे डेविड मिलर तेजी से रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए जबकि अनुभवी रोबिन उथप्पा महज 5 रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर डु प्लेसिस को कैच दे बैठे। आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर ने लुंगी एनगिडी की धुनाई करते हुए 4 छक्के जमाए और 8 गेंदों पर 27 रन ठोक दिए।

Back to top button