CSK vs RR : संजू सैमसन की तूफानी पारी, मुश्किल में चेन्नई

जुबिली स्पेशल डेस्क
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। समाचार लिखे जाने तक राजस्थान ने 7.5 ओवर में एक विकेट पर 88 रन बना लिए है। संजू सैमसन ( 56) और स्टीवन स्मिथ (24रन) क्रीज पर मौजूद हैं।

First wicket falls here in Sharjah.
Deepak Chahar picks up the wicket of Yashasvi Jaiswal.#RR 11/1 after 2.2 overs #Dream11IPL pic.twitter.com/qsessK0RbJ
— IndianPremierLeague (@IPL) September 22, 2020

बता दें कि आईपीएल शुरू होने से पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स काफी परेशान थी। रैना और भज्जी ने आईपीएल से किनारा कर लिया था। इसके बाद धोनी की टीम पर कोरोना का कहर टूटा था लेकिन इन सब चीजों को पीछा छोड़ते हुए माही की टीम ने पहले मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था।


अब मंगलवार को उसके सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी मजबूत लग रही है लेकिन उसके दो खिलाड़ी इस मुकाबले में नहीं उतर रहे हैं। जोस बटलर भी पहले मैच से बाहर रहेंगे, क्योंकि वह अपने परिवार के साथ अलग से आए हैं और उन्हें दुबई में 36 घंटे अनिवार्य पृथकवास में रहना होगा।

ऐसे में चेन्नई का पलड़ा रॉयल्स के खिलाफ भारी होगा इसलिए है क्योंकि रॉयल्स के पास स्टोक्स नहीं है और सलामी बल्लेबाज बटलर भी पहले मैच से बाहर हैं। दूसरी ओर स्टीव स्मिथ का खेलना अभी तय नहीं है।
आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो (CSK और RR ) के बीच 21 मुकाबले (2008-2019) हो चुके हैं, जिनमें से 14 में चेन्नई ने बाजी मारी, जबकि 7 में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की. जीत-हारे के आंकड़े बहुत हद तक सीएके के पक्ष में हैं…

The return of Steve Smith. #RRvCSK | #HallaBol | #RoyalsFamily | #Dream11IPL | @stevesmith49 pic.twitter.com/Od89CQ1UAn
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 22, 2020

दोनों टीमें इस प्रकार हैं : चेन्नई सुपर किंग्स: मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एनगिडी 
राजस्थान रॉयल्स: यशसवी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड मिलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, टॉम कुरेन, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट 

Back to top button