बदमाशों ने नकली पुलिस बनकर नर्स के साथ सड़क पर की छेडछाड

बदमाशों को होसले इतने बुलंद होतेे जा रहे है कि अब वो पुलिस बन कर छेडछाड कर रहें है। मुंबई के अंधेरी में एक महिला नर्स के साथ सड़क पर यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि एक शख्स ने उसे रोक लिया और खुद को पुलिसवाला बता कर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसे चोरी के झुठे केस मेें फसाने की धमकी भी दी। छेडछाड

नर्स ने इस पूरे मामले की शिकायत अंधेरी पुलिस स्टेशन में की। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी। 

इसे भी पढ़े: आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने पर खाते से निकले 1.3 लाख रुपए

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की उम्र 31 साल है और वह अंधेरी ईस्ट में एक अस्पताल में नर्स है। 21 सितंबर को महिला रात करीब 10 बजे अस्पताल से अपने घर लौट रही थी तो एक अनजान व्यक्ति ने उसे रोक लिया और पुलिस की आईडी दिखा कर उसके कमर पर गलत तरीके से हाथ लगाने लगा।  

पीड़िता ने बताया कि इस तरह की हरकत से पहले तो वो घबरा गई लेकिन बाद में हिम्मत कर उसने उस शख्स को दूर रहने को कहा और तुरंत अपने रिश्तेदारों को फोन लगाने लगी। जिससे वह व्यक्ति वहां से भाग गया। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से आरोपी की तलाश में लगी है।

Back to top button