सड़क पर दिखा मगरमच्छ, पकड़ने के बाद ऐसे फोटोज क्लिक कराता रहा अफसर, क्या ये करना सही है?

भोपाल. जिले में 9 फीट के लंबे मगरमच्छ की खबर मिलने के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ा। ये ऑपरेशन लगभग तीन घंटे तक चला । लेकिन वहीं मगरमच्छ को पकड़ने के बाद एक अफसर उसके ऊपर चढ़कर फोटो क्लिक कराता रहा। उसे ध्यान ही नहीं था कि वो क्या कर रहा है। दरअसल,इलाके केकई बड़े तालाब सूखने की स्थिति में पहुंच गए हैं। इन तालाबों में रहने अब मगरमच्छों के लिए मुश्किल हो गया है जिस वजह से ये बाहर निकल रहे हैं। ऐसे ही 9 फीट लंबा मगरमच्छ गांव वालों को दिखा था जिसके बाद इसकी जानकारी, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी थी। 3 घंटे पीछा करने के बाद पकड़ा…सड़क पर दिखा मगरमच्छ, पकड़ने के बाद ऐसे फोटोज क्लिक कराता रहा अफसर, क्या ये करना सही है?

– अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे यह मगरमच्छ रामपुर और चीम के बीच एक सूखे नाले में दिखा था।

– रामपुर के राजकुमार और संजय सरवैया ने इसकी सूचना दी थी। हालांकि रात में वह झाड़ियों में छिपा रहा और अंधेरे से उसे पकड़ पाना आसान भी नहीं था।

– इसके बाद बुधवार सुबह फिर से उसे देखे जाने की सूचना मिली। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की।

– उन्होंने बताया कि 9 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ने में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी। इसलिए सावधानी बरती जा रही थी। उसने कई बार उनपर हमला करने की भी कोशिश की।

– दूसरे वह तेजी से इधर-उधर झाड़ियों में भाग रहा था। बहरहाल उसे पकड़ लिया गया और मकरावदा डेम में छोड़ दिया गया। डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि हाल के सालों में पकड़े गए मगरमच्छों में यह सबसे बड़ा था।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: टास्क सही से कर पाने पर हुई कड़ी कार्यवाही, अब इन कंटेस्टेंट को जाना पड़ेगा जेल

बड़े तालाब सूख रहे हैं इसलिए बाहर आ रहे हैं मगरमच्छ

– इस समय बमोरी के रामपुर के तालाब में पानी बिल्कुल नहीं बचा है। वाड़ियानाला भी लगभग सूखने की कगार पर है।

– सबसे ज्यादा पानी भैंसाटोरी तालाब में ही है। बताया जाता है कि इसमें सबसे ज्यादा मगरमच्छ हैं।

Back to top button