बनाएं टेस्टी और हेल्दी पालक पनीर बॉल

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

एक कप फ्रेश पालक के पत्ते
एक कप कद्दूकस किए पनीर
आधी प्याज बारीक कटी
एक टेबलस्पून जीरा पाउडर
दो टेबलस्पून बेसन
नमक (12 महीने से छोटे बच्चे के लिए बना रहे हैं तो नमक न डालें)
देशी घी

विधि :

पालक के पत्तों को गर्म पानी में तीन से चार मिनट तक उबाल कर ब्लांच कर लें।
फिर इसके बाद इसे काट लें।
एक कटोरे में कद्दूकस किए पनीर, कटी हुई पालक, बारीक कटे प्याज, जीरा पाउडर, बेसन और नमक मिलाएं।
अब बिना पानी मिलाए इस मिक्स को आटे की तरह गूंथें।
अगर जरूरत लगे तब एक दो बूंदें पानी की छिड़क कर आटे को गूथें।
फिर इसके छोटे-छोटे बॉल बनाएं।
इसके बाद घी में गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करें।
अब इसे बच्चों को चटनी के साथ सर्व करें।
बच्चे चाव से फटाफट इसे खत्म कर देंगे।

Back to top button