गोंडा: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, गरज चमक के साथ बरसेंगे बादल

मौसम का मिजाज बदल गया बुधवार को यूपी के नोएडा सहित कई जिलों में रुक रुक कर बारिश होने से ठंड अभी बढ़ेगी। वही आईएमडी ने पूर्वी यूपी के जिलों को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 23 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिर सकती है। ऐसे में खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। हालांकि 5 फरवरी से मौसम के पूरी तरह से साफ हो जाने की उम्मीद है। आसमान में बादल अगले 48 घंटे तक छाए रहेंगे।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बुधवार को पूर्वी यूपी के जिलों में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि दिल्ली से सटे नोएडा और उसके आसपास के इलाकों में मौसम की फुहारें पड़ती रही। आईएमडी ने पूर्वी यूपी के जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटे में फुहारे पड़ सकती हैं। आसमान में बादल छाने लगे हैं। आज और कल गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि 4 फरवरी के बाद मौसम की पूरी तरह से साफ हो जाने की उम्मीद है। इस दौरान ठंड में कुछ बढ़ोतरी होगी। पूर्वी यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान 12 से 23 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के आसपास रहा। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। 5 फरवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान है।
इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार
यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम 10 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 23 न्यूनतम 12 गोरखपुर में न्यूनतम 11 अधिकतम 20 महाराजगंज में अधिकतम 18 न्यूनतम 10 देवरिया में अधिकतम 20 न्यूनतम 10 सुल्तानपुर में अधिकतम 20 न्यूनतम 10 बस्ती में अधिकतम 21 न्यूनतम 10 अंबेडकर नगर में अधिकतम 19 न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन जिलों में 4 दिन भीषण कोहरा और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।