श्रीनगर में सर्वेंट क्वार्टर में दम घुटने से दो लोगों की मौत

श्रीनगर के बरथाना इलाके में सर्वेंट क्वार्टर में दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिले के बरथाना इलाके में सर्वेंट क्वार्टर में रहने दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इनकी पहचान परवेज अहमद खान और मोहम्मद यूसुफ खान निवासी कलारूस (कुपवाड़ा) के रूप में हुई है।

ऐसी आशंका है कि सर्दी से बचने के लिए कमरे में गर्मी पैदा करने के लिए किए गए प्रबंधों के कारण दम घुटने से यह मौतें हुई हैं। शवों को चिकित्सकीय व कानूनी औपचारिकताओं के लिए एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button