पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के पोते को मिली जान से मारने की धमकी

लुधियाना के भाजपा नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्वर्गीय सतपाल गोसाई के पोते अमित गोसाई को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर आई कॉल पाकिस्तान से की गई थी। आरोपी ने खुद को सीआईडी अफसर बताया। अमित गोसाई ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।

Back to top button