गोंडा: अगले 24 घंटे में झूमकर बरसेंगे बादल गिरेंगे ओले

यूपी के कई जिलों में बारिश होने से ठंड अपने पूरे चरम पर है। फिलहाल अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने के लिए अलर्ट किया है। यूपी के कुछ जिलों में बारिश होने से ठंड ने प्रचंड रूप ले लिया है।

imd today weather update: पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे बाद यानी आठ और 9 जनवरी को आंधी तूफान गरज चमक के साथ हल्की से भारी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। शनिवार को दिन में भी ठंड अपने पूरे बेग में रहा। दिन में दोपहर बाद हल्की धूप निकली लेकिन लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। दिन में भी ठंड के कारण लोग कांपते नजर आए। शाम ढलते ही जबरदस्त कोहरा के साथ गलन में इजाफा हुआ है। मुजफ्फरनगर यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। यूपी में अधिकतम तापमान 13 से 19 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम तापमान 5 से 15 डिग्री के आसपास रहा। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 जनवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान जारी किया है। कोहरा अधिक होने के कारण बहराइच बलरामपुर जिले में विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश होने की वजह से भीषण ठंड के साथ तापमान और गिरने की संभावना है।

IMD fog alert : इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार
यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम 10 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 19 न्यूनतम 10 गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 18 महाराजगंज में अधिकतम 19 न्यूनतम 9 देवरिया में अधिकतम 19 न्यूनतम 9 सुल्तानपुर में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 अंबेडकर नगर में अधिकतम 19 न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन जिलों में 2 दिन भीषण कोहरा और ठंड के साथ 9 जनवरी को तूफानी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Back to top button