गोंडा: अवध केसरी सेना के अध्यक्ष को गोली मारने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर को गोंडा जिले के सोनी गुमटी के पास घर जाते समय पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल करने के बाद बदमाशों ने गोली मार दी थी। और मरा समझ कर छोड़ कर चले गए थे। वह अपने कार के बगल घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने उन्हें लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। नील ठाकुर को गोली मारने वाला इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार की रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
बीते 21 दिसंबर को देर रात्रि घर जाते समय पुरानी रंजिश को लेकर अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर घायल करने के बाद गोली मार दिया था। फिर उन्हें मरा समझ कर छोड़ कर चले गए थे। नील ठाकुर के कमर में गोली लगी गंभीर अवस्था में लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है। अब हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने कुछ नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा था। जिसमें शातिर अपराधी बिक्कू सिंह सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले का आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश सुधाकर सिंह को रविवार की आधी रात एसओजी नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने राधेपुरवा के पास गायत्रीपुरम में घेराबन्दी की। पुलिस को देखकर अभियुक्त सुधाकर सिंह ने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी के ऊपर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सुधाकर सिंह के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध पिस्टल 32बोरमय एक अदद जिंदा और दो अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किया है। इस बदमाश ने 21 दिसंबर को नील ठाकुर नाम के एक व्यक्ति को अपने साथियों के साथ गोली मारकर घायल कर दिया था। इसमें एक गोली नील ठाकुर के कमर में लगी थी। इसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सुधाकर सिंह नाम का मुख्य अभियुक्त फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए इनाम की घोषणा की गई थी। इसको आज गिरफ्तार किया गया है। इसके ऊपर पहले से भी जानलेवा हमला बलवा सहित विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं।