गोंडा: बालगृह से पढ़ने गया कक्षा 5 का छात्र अचानक हुआ गायब

ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से संचालित बालगृह से 4 बच्चों को प्रतिदिन कंपोजिट विद्यालय पंतनगर संस्था के वाहन और वहां के कर्मचारियों की देखरेख में बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा जाता है। शुक्रवार को प्रतिदिन की भांति चार बच्चे विद्यालय गए थे। जिसमें से मध्यान भोजन खाते समय उत्तम कुमार कक्षा 5 का छात्र 12 वर्ष अचानक विद्यालय परिसर से लापता हो गया। साथ में गए कर्मचारियों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कर्मचारियों ने इसकी सूचना चीफ कोऑर्डिनेटर को दी। उसके बाद अधिकारियों को कोऑर्डिनेटर के माध्यम से अवगत कराया गया।

यूपी के गोंडा जिले में ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से संचालित बालगृह के सभी बच्चों का पंतनगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रतिदिन संस्था के वाहन और कर्मचारियों की देखरेख में पढ़ने जाते हैं। शुक्रवार को बालगृह से चार छात्र पढ़ने गए थे। जिसमें उत्तम कुमार 12 वर्ष अचानक विद्यालय से लापता हो गया। बच्चों के गायब होने के बाद संस्था में हड़कंप मच गया। संस्था के चीफ कोऑर्डिनेटर उपेंद्र सिंह ने इसकी सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बाल गृह पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। उसके बाद नगर कोतवाली में तहरीर देकर बच्चे के गायब होने की सूचना दर्ज कराई गई है। बच्चों की देखरेख के लिए उनके साथ गए संस्था के दो कर्मचारी दिनेश कुमार, प्रसून सिंह, सोहनलाल एवं सुरेन्द्र की निगरानी में बच्चे प्रतिदिन विद्यालय में पढ़ने जाते थे।

वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर बाद 2:30 बजे बालक उत्तम कुमार 12 वर्ष कक्षा-5 का छात्र है। वह विद्यालय परिसर में उपस्थित नहीं मिला। जिससे कर्मचारियों को ज्ञात हुआ कि बच्चा गायब हो गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना संस्था प्रभारी को दी। उसके बाद प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। उसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने नगर कोतवाली में छात्र के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी बोले- लिखित सूचना दी गई
इससंबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि पूरे मामले की लिखित सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी गई है। वह अग्रिम विधिक कार्यवाई कर रही है। संस्था के लोग भी बच्चों की तलाश कर रहे हैं।

Back to top button