कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी…

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। भाजपा के पास यहां सरकार बचाने की चुनौती है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। वहीं, एग्जिट पोल के अनुमानों से कांग्रेस की वापसी की संभावना दिख रही है। 10 मई को सभी 224 सीटों पर मतदान हुए थे। आपको बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में भी किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस यहां जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Karnataka Election Results LIVE Updates:
>> रुझानों में कांग्रेस पार्टी बहुमत के करीब जा पहुंची है। फिलहाल 111 सीटो ंपर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी के खाते में सिर्फ 78 सीटें जाती दिख रही है। जेडीएस 28 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अन्य के खाते में भी 6-7 सीटें जाती दिख रही हैं।
>> कर्नाटक में मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 107 सीटों के साथ आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 83 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। रुझानों में एचडी कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस किंगमेकर बनकर उभरती नजर आ रही है।
>> न्यूज 18 इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिवासी इलाकों में भी कांग्रेस को समर्थन मिलता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 10 में से 9 सीटों पर आगे चल रही है।
>> कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के लिए बीएस येदियुरप्पा को पीछे करना भारी पड़ता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में लिंगायत समुदाय वाले इलाकों में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है।
>> बोम्मई सरकार के बड़े-बड़े मंत्री फिलहाल पीछे चल रहे हैं।सोम शेखर, सुधाकर और सीसी पाटिल तीनों ही मंत्री पीछे चल रहे हैं।
>> बड़े नेताओं की बात करें तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, जेडीएस के मुखिया एचडी कुमारस्वामी लगातार पीछे चल रहे हैं।
>> न्यूज-18 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 224 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने यहां बाजी पलट दी है। 107 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 26 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है।





