मृत महिला के शव के साथ दुष्कर्म करते पकड़ा गया मेल नर्स

इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, मेल नर्स ने रूह कंपाने वाली वारदात को अंजाम दिया। जानिए आरोपी की घिनौनी करतूत के बारे में…दुष्कर्म
घटना बोलीविया के ला पाज शहर की है। यहां एक अस्पताल में कुछ देर पहले महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला के शव को मुर्दाघर में शिफ्ट कर दिया गया। यहां एक मेल नर्स महिला के शव के साथ दुष्कर्म करने लगा। 

मेल नर्स को यह हरकत करते हुए मृतक महिला के पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद आरोपी को जमकर पिटाई की गई। फिर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

अंग्रेजी वेबसाइट मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक एक 28 साल की महिला का एक अस्पातल में फेफड़ों का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने महिला की मौत होने के बाद उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया। 
जब मोर्चरी में कोई नहीं था तो आरोपी ने मौका पाकर महिला के शव के साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए। जब मृतक महिला का पति वहां पहुंचा तो मेल नर्स की करतूत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

इसे भी पढ़े: पांच युवकों ने 3 महीने तक लड़की को बंधक बनाकर किया रेप

उसने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। फिर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। मृतक महिला के पति ने बताया कि वो और उसके रिश्तेदार अस्पताल के बिल और अन्य काम निपटाने के लिए चले गए थे। जब वहां से लौटे तो आरोपी घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था। 

आरोपी मेल नर्स का नाम ग्रोवर मैकचैपी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पिछले साल मई में अर्जेंटीना में ऐसी एक तस्वीर सामने आई थी। वो आरोपी अस्पताल में इसलिए नौकरी करता था, ताकि मुर्दाघर में शवों के साथ अपनी हवस मिटा सके। वो भी एक शव के साथ यौन संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था। 

 
 
Back to top button