Corona Update : देश में पहली बार एक दिन में निकले 90 हजार से भी ज्‍यादा कोरोना मरीज

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश पहली बार यह संख्‍या अब 90 हजार के आंकड़े को भी पार कर गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 1 हजार से ज्‍यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। बता दें कि इससे पहले सबसे ज्‍यादा 86,432 मामले पांच सितंबर को सामने आए थे।

इसके साथ ही भारत अब ब्राजील को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने वाला है। बता दें कि भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 41 लाख 13 हजार है, जबकि ब्राजील में अब तक 41 लाख 23 हजार संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि एक से दो दिनों में भारत दूसरे नंबर पर पहुंचने वाला है।
Also Read : कोरोना : दूसरे नंबर पर पहुंचने वाला है भारत, 41 लाख के पार केस, 70 हजार से ज्‍यादा मौतें
बता दें कि देश में कुल संक्रमितों में से 70,626 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 62 हजार हो गई और 31 लाख 80 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।
The post Corona Update : देश में पहली बार एक दिन में निकले 90 हजार से भी ज्‍यादा कोरोना मरीज appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button