COOLPAD NOTE 8 की भारत में धमाकेदार एंट्री, ऐसे पछाड़ेगा दिग्गज स्मार्टफोन्स को

कूलपैड ब्रांड ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Coolpad Note 8 लॉन्च किया है. बता दें कि इससे पहले भारत में कंपनी की नोट सीरीज़ का आखिरी फोन Coolpad Note 6 था. कूलपैड नोट 8 हैंडसेट डुअल कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4000 एमएएच बैटरी, फेस अनलॉक और 5.99 इंच के डिस्प्ले के साथ उपलब्ध है. ये सभी काफी शानदार फीचर हैं. बता दें कि भारतीय बाजार में कंपनी ने इससे पहले Mega 5A स्मार्टफोन को 6,999 रुपये में लॉन्च किया था. 

कूलपैड नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन सोमवार से यानी कि आज से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Paytm Mall पर मिलेगा. फ़ोन आप ब्लैक प्यानो रंग में खरीद सकते है. Coolpad Note 8 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है. बता दें कि यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है. इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है.  स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटीके 675 0टी क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ मालीटी860-एमपी2 जीपीयू दिए गए हैं. 

​साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी की हैं. इसके पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है. पहलाऑटोफोकस वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है. दूसरा 0.3 मेगापिक्सल का सेंसर हैं. वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. Coolpad Note 8 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसके बारे में कंपनी ने 200 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम और 8 घंटे तक के टॉक टाइम का दावा किया गया है. 

Back to top button