COOLPAD COOL 5 हुआ पेश भारतीय बाजार में, फीचर कर देंगे हैरान

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Coolpad ने भारतीय बाजार में Cool 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह फोन Cool 3 Plus का अपग्रेडेड वेरिएंट है. इस फोन को पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था. इसे 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. यह इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इस फोन को बजट सेगमेंट में पेश किया गया है. ऐसे में इस फोन की भारतीय मार्केट में Redmi 8A, Vivo U10 और Realme 5 से टक्कर होगी.

भारत में Coolpad Cool 5 को 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. इसे दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट ब्लू और मिडनाइट ब्लू में उपलब्ध कराया जाएगा. यह ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। इसे अमेजन पर सेल के लिए आज से ही उपलब्ध करा दिया गया है. इसके साथ 7,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. साथ ही no-cost EMI विकल्प और SBI कार्ड्स पर 10 फीसद का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
अगर बात करें Coolpad Cool 5 के फीचर्स की तो इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस रेजोल्यूशन उपलब्ध कराया गया है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है. इसमें ड्यूड्रॉप नॉच और 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है. यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हेलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोससेर से लैस है.इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बनाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है.
फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसकी बैटरी सिंगल चार्ज पर 18 घंटे तक का टॉकटाइम देने में सक्षम है.इसमें 13 मगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. यह LED फ्लैश के साथ आता है. साथ ही, इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर भी दिया गया है. Coolpad Cool 5 में टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5mm हैडफोन जैक जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए है.





