जापान में लगातार हो रही हैं बर्फबारी, एक हजार से ज्यादा कारें सड़कों पर फंसी

जापान में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस वजह से एक हजार से ज्यादा कारें सड़कों पर फंसी हुई हैं।

टोक्यो के पश्चिम से 320 किलोमीटर दूर स्थित फुकुई प्रांत में चारों ओर 54 इंच तक बर्फ जमी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बर्फबारी ने चार दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बर्फ में फंसी कारों और लोगों को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सेना की सहायता मांगी है। फिलहाल किसी के घायल या बीमार होने की सूचना नहीं है।

ताइवान में आए भूकंप के 100 झटके, लोगो में दहशत का माहौल

बर्फबारी से फुकुई प्रांत में 10 किलो मीटर लंबा जाम लगा हुआ है। बर्फीली हवाओं में कुछ चालक सड़क पर ही रुक कर कार के टायर में चेन लगाने लगे, जिससे टायर बर्फ में ना जा धंसे। इसी कारण जाम लग गया। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित इलाके में कार या अन्य किसी वाहन के जाने पर रोक लगा दी है।

कुछ जगहों पर बर्फ में फंसी कारों को निकाल लिया गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि फुकुई में बुधवार की सुबह तक बर्फबारी जारी रहेगी। इसलिए लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।

Back to top button