गुरदासपुर में भाजपा से कांग्रेस ने छीनी सीट, सुनील जाखड़ की भारी मतों से हुई जीत

पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने 1,93,219 वोटों से भारी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने भाजपा के स्वर्ण सलारिया को 1,93,219 मतों से हरा दिया है।

इस सीट पर इससे पहले सबसे बड़ी जीत भाजपा के विनोद खन्ना की थी। 2014 के चुनाव में उन्होंने 1 लाख 36 हजार 65 मतों से कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा को हराया था। कांग्रेस के दफ्तरों के बाहर चार दिन पहले ही दीवाली जैसा नजारा है। गुरदासपुर से लेकर चंडीगढ़ तक पटाखे फोड़े जा रहे हैं, अबोहर में सुनील जाखड़ के घर भी जश्न का माहौल है।

इसे भी पढ़े: बर्थडे स्पेशल: मिसाइल मैन डॉ. कलाम के जिंदगी की ये बातें, न आपने कहीं सुनी होंगी और न किसी किताब में पढ़ी होगी

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सेवानिवृत्त मेजर जनरल सुरेश खजूरिया की जमानत जब्त हो गई है। खजूरिया ने कांग्रेस सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ईवीएम में आप का बटन खराब था, कांग्रेस ने विरोधियों को वोट डालने ही नहीं दिया।

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के कारण यहां उपचुनाव करवाया गया है। भाजपा की टिकट पर विनोद खन्ना लगातार तीन बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2009 के चुनाव में वे कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा से हार गए थे लेकिन 2014 के चुुनाव में उन्होंने बाजवा को हराया था।

पूरे देश में आएगा ऐसा ही नतीजा, कांग्रेस की जीत की शुरुआत –

सुनील जाखड़ ने कहा कि इस जीत का श्रेय कांग्रेस नेतृत्‍व और पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अम‍रिंदर सिंह को है। मेरा तो केवल बस नाम है असली जीत तो कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने भी कांग्रेस को वेाट दिया। यही सिलसिला पूरे देश में शुरू होने वाला है। यह देश में कांग्रेस की जीत की शुरूआत है। पूरे देश में इसी तरह के नतीजे सामने आएंगे और राहुल गांधी को 2019 में देश का प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में कदम है।

जाखड़ की जीत राहुल को पंजाब से दिवाली गिफ्ट –

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह ने जाखड़ की जीत को दिवाली का उपहार बनाया। पंजाब की जनता ने इस जीत से कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को दिवाली का गिफ्ट दिया है। उन्‍होंने इस दौरान अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर भी कड़े हमले किए। उन्‍हाेंने कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की इस भारी जीत से पंजाब में भाजपा और अकाली दल की कमर टूट गई है।

हर विधानसभा क्षेत्र में जाखड़ रहे आगे –

अभी तक की मतगणना में कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने भारी बढ़त बना ली है। जाखड़ अभी 1,69,640 वोटों से आगे हैं। संसदीय हलके के फ़िलहाल सभी विस क्षेत्रों में कांग्रेस आगे है। किसी भी विधानसभा हलके में भाजपा की बढ़त नहीं है। कांग्रेस लोकसभा सीट के अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है।

मतगणना के नौवें राउंड तक सुनील जाखड़ को कुल 323860 मत मिले हैं। भाजपा के प्रत्‍याशी स्‍वर्ण सालरिया को 188048 और आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार सुरेश खजूरिया को 18421 मत मिले हैं।

मतगणना में कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के स्‍वर्ण सलरिया से लगातार आगे चल रहे हैं। सुनील जाखड़ गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से करीब 7000 मतों से आगे रहे। पठानकोट विधानसभा क्षेत्र में सुनील जाखड़ तीन राउंड के बाद 8039 वोट आगे हैं। पहले राउंड में भाजपा को 2662 और कांग्रेस को 3992 वोट मिले। दूसरे राउंड में भी कांग्रेस आगे रही। इस राउंड में भाजपा काे 2424 और कांग्रेस को 3051 मत मिले हैं। भोआ विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस आगे है। यहां पहले राउंड में भाजपा को 3559 आैर कांग्रेस 4276 मिले। आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार सुरेश खजूरिया काफी पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस उम्‍मीदवार सुनील जाखड़ सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी आगे चल रहे हैं। वह सुजानपुर में 1627 वोटों से आगे हैं। यहां से भाजपा को 5088 आैर कांग्रेस को 6715 वोट मिले हैं। गुरदासपुर में पहले राउंड में सुनील जाखड़ 808 मतों और दूसरे राउंड में 908 मतों से आगे रहे।

पठानकाेट विधानसभा क्षेत्र में तीसरे राउंड की मतगणना में भी कांग्रेस उम्‍मीदवार को बढ़त मिली है। यहां तीसरे राउंड में भाजपा को 2865 और कांग्रेस को 4037 मत मिले हैं। आप उम्‍मीदवार को महज 150 वोट मिले हैं। पठानकोट विधानसभा क्षेत्र में चौथे राउंड में भी जाखड़ को 4480 मतों से बढ़त मिली है। भोआ विस क्षेत्र में दूसरे राउंड में कांग्रेस 1511 से आगे रही।

भोआ में चौथे राउंड तक कांग्रेस तीन हजार मतों से आगे है। प्रताप सिंह बाजवा के हलके में भी कांग्रेस आगे है। दीनानगर विधानसभा क्षेत्र में तीसरे राउंड में कांग्रेस 970 मतों से आगे है। फतेहगढ़ चूड़ियां में कांग्रेस 4108 मतों से आगे है। डेरा बाबा नानक में कांग्रेस 14410 मतों से आगे है। कादियां में कांग्रेस उम्‍मीदवार 7115 से आगे हैं। दीनानगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बढ़त अब 15500 हो गई है।

पूरे उपचुनाव में बुरी तरह पिछड़ गए आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार सुरेश खजूरिया ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। सुरेश खजूरिया ने कांग्रेस सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाया। उन्‍हाेंने कहा कि मतदान के दौरना ईवीएम में आप का बटन खराब था। कांग्रेस ने विरोधियों को वोट डालने ही नहीं दिया।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। इसके लिए गुरदासपुर व पठानकोट में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पठानकोट में तीन विधानसभा हलकों व गुरदासपुर में छह विधानसभा हलकों की मतगणना हो रही है। कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़, भाजपा के स्वर्ण सलारिया व आम आदमी पार्टी के सुरेश खजूरिया के बीच है।

गुरदासपुर लोकसभा हलके में कुल नौ विधानसभा हलके आते हैं। रिटर्निग अधिकारी गुरलवलीन सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना हुई और इसके बाद ईवीएम से वोटों कर गिनती शुरू हुई। गुरदासपुर सीट पर उपचुनाव भाजपा सांसद विनोद खन्‍ना के निधन के कारण हो रहा है।

भाजपा के टिकट पर विनोद खन्ना लगातार तीन बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2009 के चुनाव में वह कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा से हार गए थे लेकिन 2014 के चुुनाव में उन्होंने करीब सवा लाख मतों के अंतर से बाजवा को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button