4 अक्टूबर से शुरू होगी सिक्किम के पाकयोंग एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के पाकयोंग में बने पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। पाकयोंग से पहली व्यावसायिक उड़ान 4 अक्टूबर से शुरू होगी। 5 मई 2018 को इस एयरपोर्ट को कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन का लाइसेंस मिला था। सिक्किम का यह हवाई अड्डा राजधानी गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है। पाकयोंग हवाई अड्डा देश का 100वां हवाई अड्डा है।4 अक्टूबर से शुरू होगी सिक्किम के पाकयोंग एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान

पाकयोंग हवाई अड्डा करीब 900 एकड़ के इलाके में फैला है। इसके अलावा यह उत्तर-पूर्वी राज्‍यों में बना पहला ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट भी है। इस एयरपोर्ट के बाद यहां पर पर्यटन उद्योग को काफी फायदा पहुंचने की उम्‍मीद है। इस एयरपोर्ट को इस लिहाज से तैयार किया गया है कि जरूरत पड़ने पर यहां पर सेना के विमान उतर सकेंगे।

इस प्रोजेक्‍ट की वर्ष 2009 में तत्‍कालीन नागरिक विमानन मंत्री प्रफुल पटेल ने आधारशिला रखी थी। हालांकि इस प्रोजेक्‍ट को पूरा करने के लिए वर्ष 2012 का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन स्‍थानीय लोगों के विरोध के चलते इसका काम बाधित हुआ। इस एयरपोर्ट की बिल्डिंग करीब 25600 वर्ग फीट में बनी है। यहां पर करीब 80 गाडि़यां एक समय में खड़ी हो सकती है। इसके अलावा फायर स्‍टेशन और एटीसी भी है।

Back to top button