ठंड की चपेट में दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत, ट्रेनों पर पड़ रहा है भारी असर

पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से ठिठुर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए गुरुवार के बाद आज शुक्रवार का दिन भी बेहद कठिन रहने की संभावना है। सुबह 8 बजे के तकरीबन जहां तापमान महज 6 डिग्री था तो धुंध ने भी काफी परेशान किया। 

ठंड की चपेट में दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत, ट्रेनों पर पड़ रहा है भारी असर आज के दिन भी धूप लोगों को बहुत ही कम नसीब होने की उम्मीद है। दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में कोहरे की चादर छाए रहने की आशंका जताई जा रही है।

इस समय भी तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही है।  वहीं कोहरे की वजह से 62 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 20 से ज्यादा ट्रेनों का समय बदला गया है और लगभग इतनी ही ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान के ज्यादातर स्थानों पर भी भयंकर शीतलहर का प्रकोप जारी है। बर्फीली पछुआ हवा के कारण दिन के तापमान में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहने से लोगों को चुभने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

 
Back to top button