CO ट्रांसफर पर अखिलेश का तंज, ‘क़ानून-व्यवस्था तबादले की नीति से नहीं बनती’

जुबिली न्‍यूज डेस्‍क
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 62,064 मामले सामने आए हैं और 1,007 मौतें हुई हैं। देश के सबसे बड़े सूबे उत्‍तर प्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। प्रदेश में प्रतिदिन साढ़े चार हजार से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं।
रविवार के आंकड़ों की बात करें तो यूपी में 4687 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इस बीच योगी सरकार ने 111 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले कर दिए हैं, इनमें लखनऊ कमिश्नरेट के आधा दर्जन से अधिक पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं, जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है।

कोरोना में उप्र में 100 से अधिक डिप्टी एसपी के दूर-दूर तबादले करना शासन की अपरिपक्वता व असंवेदनशीलता को दर्शाता है. नये शहर को समझने में समय लगता है साथ ही शिक्षा-सत्र के मध्य में ट्रांसफ़र की समस्या परिवारवाले जानते हैं.
क़ानून-व्यवस्था एन्काउंटर व तबादले की नीति से नहीं बनती.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 9, 2020

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना में यूपी में 100 से अधिक डिप्टी एसपी के दूर-दूर तबादले करना शासन की अपरिपक्वता व असंवेदनशीलता को दर्शाता है। नये शहर को समझने में समय लगता है साथ ही शिक्षा-सत्र के मध्य में ट्रांसफ़र की समस्या परिवारवाले जानते हैं। क़ानून-व्यवस्था एन्काउंटर व तबादले की नीति से नहीं बनती।
बता दें कि योगी सरकार ने सूबे के 111 डिप्‍टी एसपी का तबादल किया है। तबादला सूची के अनुसार सीओ सिटी मुजफ्फरनगर हरीश भदोरिया को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ बनाया गया है। साथ ही अंकिता सिंह अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, स्नेहा तिवारी सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ भेजी गयी है।
यहाँ देखें पूरी सूची –

Back to top button