CM योगी आद‌ित्यनाथ के प‌िता ने यूपी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, जान‌िए क्या बोले

यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ के प‌िता आनंद सिंह बिष्ट अपने बेटे को सत्ता के शीर्ष पर देखकर बेहद खुश हैं। इसी खुशी में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को लेकर बड़ी बात कह दी। आगे जान‌िए क्या कहा उन्होंने…
CM योगी आद‌ित्यनाथ के प‌िता ने यूपी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, जान‌िए क्या बोले
 

वह यहां उत्तराखंड में उत्तरांचल प्रेस क्लब के एक कार्यक्रम में शाम‌िल होने आए थे। वहीं उन्होंने मीड‌िया से बात चीत में कहा क‌ि यूपी में पहली बार लग रहा है क‌ि आम आदमी की सरकार बनी है। योगी का कार्यकाल अभी तक सफल रहा है। 

ये भी पढ़े: अभी अभी: पीएम मोदी के करीबी दिग्गज नेता हुआ कांग्रेस में शामिल,तो कांग्रेस ने थमा दी पूरी कमान

उनका कहना है क‌ि यूपी में पहले सत्ता का उपयोग पैसा कमाने के लिए होता था, लेकिन अब सत्ता से पैसा कोसों दूर है। योगी ने वहां ह‌िंदुत्व की नींव रखी है। 
 

कहा क‌ि योगी सुधारवादी नीतियों को सख्ती से लागू करने में लगे हैं। इसके लिए चाहे को कोई व‌िरोधी भी हो तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।  

वहीं उन्होंने यूपी और उत्तराखंड के विवाद के निपटारे के लिए यह सबसे अनुकूल समय है। उत्तराखंड का बेटा यूपी का मुख्यमंत्री है और वह जरूर इस समस्या का हल करेगा। 
 

उनका कहना है कि अगर अभी यह समस्या हल नहीं हो पाई तो उत्तराखंड हमेशा के लिए अपने हक से वंचित हो जायेगा। लेक‌िन मुझे पूरा यकीन है क‌ि वह इस व‌िवाद को जल्द ही न‌िपटाएंगे।
 
Back to top button