CM के खि‍लाफ बगावत के आरोपों से रामदेव का इनकार, कहा- किसी MLA से बात नहीं की

एजेन्सी/imagesकांग्रेस ने उत्तराखंड के राजनीतिक संकट के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ योगगुरु बाबा रामदेव को भी जिम्मेवार ठहराया है. हालांकि योगगुरु ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और कांग्रेस पर पलटवार कर दिया.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रामदेव पर लगाया गंभीर आरोप
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने गुरुवार को दावा किया कि बाबा रामेदव ने अमित शाह के साथ मिलकर कांग्रेस विधायकों को मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ भड़काकर बगावत कराई. उपाध्याय ने कहा, ‘रामदेव कांग्रेस के बागी विधायकों के संपर्क में थे और सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ साजिश रचने में बीजेपी अध्यक्ष के अलावा वह भी एक अहम व्यक्ति थे. राज्य सरकार के खिलाफ बगावत करवाने और उसे गिराने का प्रयास करने में बाबा रामदेव ने एक बीजेपी एजेंट के तौर पर काम किया.’ उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य विधानसभा में 18 मार्च को सामने आयी इस बगावत से पहले से ही बाबा रामदेव बागी विधायकों के संपर्क में थे.

रामदेव बोले- जिस दिन कांग्रेस को तोड़ना होगा, तोड़ दूंगा
रामदेव ने कहा, ‘मुझे जिस दिन कांग्रेस को तोड़ना होगा, सामने आकर तोड़ दूंगा. पर्दे के पीछे से हम कुछ नहीं करते. उन्होंने कहा, ‘इस मामले में हमारी कोई भूमिका नहीं है. राजनीतिक घटनाओं के लिये राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.’

जो करते हैं, खुलकर करते हैं: रामदेव
रामदेव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘मैंने अखबारों में पढ़ा है कि रामदेव और अमित शाह ने मिलकर राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची. सपने में भी मैंने किसी कांग्रेस विधायक या पार्टी कार्यकर्ता से कोई बात नहीं की है. हम जो भी करते हैं, खुल कर करते हैं. हम पर्दे के पीछे छुपकर कुछ नहीं करते.’

 

 

 

 

Back to top button