अभी-अभी: इस्तीफा देंगे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या…!

नई दिल्ली: उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 21 सितंबर यानि आज लोकसभा से इस्तीफा देंगे। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने के बाद इस बात की अटकलें शुरू हो गई थी कि दोनों नेता लोकसभा से अपना इस्तीफा कब देंगे? लेकिन अब साफ हो चुका है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज लोकसभा से अपना इस्तीफा देंगे।

दरअसल, इन नेताओं को पद पर बिठाने के बाद सबसे बड़ी चुनौती थी कि 6 माह में प्रदेश के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनाना जरूरी है। इस बीच समाजवादी पार्टी और बसपा के कई MLA पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

दीपावली से पहले रेलवे कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा…!

इन इस्तीफों के कारण खाली हुए एमएलसी पदों पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री और दो मंत्री पर्चा दाखिल कर विधान परिषद के सदस्य हो गए। इन नेताओं में से दो योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य लोक सभा के सदस्य रहे हैं। अब इन दोनों को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा।

अभी-अभी: रेलवे की लापरवाही से पटरी से उतरी कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस: रिपोर्ट

दरअसल दोनों नेता मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के पूर्व लोकसभा के सदस्य रहे हैं। सीएम और डिप्टी सीएम का पद ग्रहण करने के बाद इन दोनों नेताओं को विधानसभा अथवा विधान परिषद में से किसी एक सदन का सदस्य 6 महीने के भीतर होना नियम के मुताबिक जरूरी था।

Back to top button