फांसी का बिल पर महिला संगठनों का अभिनंदन, सीएम बोले-नरपिशाचों को फांसी होगी

भोपाल .12 साल की एक बेटी के साथ रेप पर फांसी का बिल लाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रेप करने वाले इंसान तो क्या जानवर भी कहलाने लायक नहीं हैं। वे तो राक्षस व नरपिशाच हैं जो चाॅकलेट और टॉफी देकर गोद में बिठाते हैं और फिर मान-सम्मान खत्म कर देते हैं। ऐसे लोगों को फांसी पर ही लटकना चाहिए। आत्मा फटती है जब पता लगता है कि रेप के 92 फीसदी मामलों में रिश्तेदार ही दोषी होता है। यह बिल लाने के लिए महिला संगठनों ने गुरुवार को भोपाल में मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। हाल ही में छात्रसंघ चुनाव के दौरान कॉलेजों के अध्यक्ष चुने गए लीडर भी मंच पर मौजूद रहे।फांसी का बिल पर महिला संगठनों का अभिनंदन, सीएम बोले-नरपिशाचों को फांसी होगी

– मुख्यमंत्री ने सबका आह्वान किया कि जिस तरह इंदौर में अभियान चलाया जा रहा है, वैसा अभियान प्रदेश भर में चले और राष्ट्रपति को महिलाएं अपनी राय भेजें। देश के साथ दुनिया में चर्चा हो और यह कानून सब जगह लागू हो जाए। इसमें मेरी धर्मपत्नी भी साथ हैं और जागरूकता के लिए वो भी निकलेंगी। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस व नगरीय विकास मंत्री माया सिंह भी थे। अंत में प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: ‘पैडमैन’ से पहले राधिका आप्टे का दिखा बिंदास अंदाज, नाइटी में दिखा बोल्ड लुक, देखें तस्वीरें!

यह भी कहा…. कड़ा कानून बनाने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

– हॉस्टल, स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान में सीसीटीवी से निगरानी होगी। बसों में जीपीएस और सीसीटीवी के साथ महिला कंडक्टर होंगी।

– बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मानवाधिकार मनुष्य के लिए होते हैं, राक्षसों के लिए नहीं।

– आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फिर ऐसा बड़ा कार्यक्रम हो और इसमें महिलाएं बताएं कि सशक्तिकरण क्या होता है?

भोपाल की तीन महिलाएं थीं मंच पर

प्रदेश से अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं महिलाओं को सीएम के साथ मंच पर आमंत्रित किया गया। इनमें भोपाल से बेसहारा बच्चियों के बेहतर पुनर्वास में सक्रिय अपूर्वा शर्मा, दिव्यांंगों की सेवा के लिए पूनम श्रोती और माधुरी मिश्रा भी शामिल थीं।

हर मोहल्ले और वार्ड में बनाए जाएंगे दल

– शिवराज ने कहा कि तेजस्वी व शौर्य दल के साथ-साथ स्व सहायता समूहों के मोहल्लों व वार्ड में दल बनाए जाएंगे। जो अपराधियों की निगरानी करेंगी। पुलिस व प्रशासन को सूचना देंगी। स्कूल-कॉलेज में उन्हें आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें गुड टच व बैड टच के बारे में पाठ्यक्रम में बताया जाएगा।

पद्मावती पुरस्कार

– महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को राज्य सरकार ‘राष्ट्रमाता पद्मावती अवार्ड’ दिया जाएगा। इसकी पुरस्कार राशि एक लाख रुपए होगी। इसके नियम व मापदंड तय करने का काम महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा गया है।

सब्सिडी की घोषणा

उन्होंने कहा कि पोषण आहार और स्कूल ड्रेस बनाने वाली स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी देने की तैयारी है। पोषण आहार सिर्फ तीन-चार फैक्ट्रियां सप्लाई नहीं करेंगी, बल्कि स्व सहायता समूह मिलकर फैक्ट्री लगाएंगे और सरकार उनकी मदद करेगी।

ये भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट इतिहास में ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी भारत

एकात्मता यात्रा 19 से

– इससे पहले 19 दिसंबर से एकात्मता यात्रा प्रारंभ की जा रही है। इसमें हर जगह से मिट्टी और कलश लेकर लोग निकलेंगे। आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने के लिए 8 मार्च तक यह यात्रा निकलेगी।

Back to top button