मुख्यमंत्री धामी व कोश्यारी ने दिवंगत भाजपा नेता को दी श्रद्वांजलि

चंपावतः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री स्व. हयात सिंह महरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के साथ स्व. महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा, लोहाघाट स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

वहीं मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Back to top button