शहीद परगट सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुचे हरियाणा के सीएम

चण्डीगढ़ : इस साल देश ने सरहद पर 60 से ज्यादा जवानों को खोया है. आतंकी हमलो से देश की सीमा की रक्षा करते जवान अपने प्राणो की आहुतिया दे रहे है. ऐसे ही एक शहीद है जवान परगट सिंह. शहीद परगट सिंह करनाल के रंबा गांव के रहने वाले थे. उनके परिजनों ने डेरा कारसेवा, करनाल में शनिवार को आयोजित की. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जम्मू एवं कश्मीर में गत दिनों शहीद हुए हरियाणा के बेटे परगट सिंह की श्रद्धांजलि में सभा शामिल हुए. यह श्रद्धाजंलि सभा करनाल के कलंदरी गेट स्थित डेरा कार सेवा में आयोजित की गई.शहीद परगट सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुचे हरियाणा के सीएम

परगट सिंह को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद परगट सिंह के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है और उनकी पत्नी को नौकरी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि उनके शहीद होने से परिवार के साथ-साथ देश व प्रदेश को भी क्षति हुई है. इस दुख की घडी में प्रदेश सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है.

मुख्यमंत्री सहित खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, घरौंडा के विधायक एवं हैफेड़ के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण,नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, शुगर फैड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद, महामंत्री योगेन्द्र राणा, बाबा सुखा सिंह, सरदार गुरविंद्र सिंह सहित ने शहीद के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धाजंलि दी.

Back to top button